VIVO और Dixon की साझेदारी: अब भारत में बनेंगे स्मार्टफोन, ग्राहकों को क्या फायदा?
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारतीय कंपनी डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ के साथ मिलकर देश में फोन निर्माण के लिए एक जॉइंट वेंचर शुरू करने की सरकारी अनुमति प्राप्त कर ली है। भारत में उत्पादन शुरू होने से सप्लाई चेन मजबूत होगी और नए स्मार्टफोन मॉडल बाजार में तेजी से उपलब्ध हो पाएंगे। हालांकि, भविष्य में उत्पादन लागत में कमी आने की संभावना है, लेकिन ग्राहकों को इसका फायदा कीमतों में कटौती के रूप में मिलेगा या नहीं, यह पूरी तरह से बाजार के हालातों पर निर्भर करेगा।