US ओपन: मारिजुआना की महक से परेशान हुईं सबालेंका, अंपायर से की शिकायत
दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को लुई आर्मस्ट्रॉन्ग स्टेडियम में कमिला राखिमोवा के साथ अपने तीसरे दौर के मुकाबले के दौरान खेल कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। सबालेंका ने अंपायर ईवा असदेराकी-मूर से शिकायत करते हुए कहा, 'ऐसा लग रहा है कि कोई गांजा पी रहा है, क्या आप इस पर ध्यान दे सकती हैं? इसकी महक काफी तेज है।' हालांकि, टूर्नामेंट के अधिकारियों ने जांच की, लेकिन उन्हें मौके पर कोई भी गांजा पीते हुए नहीं मिला।