UPI पेमेंट पर शुल्क को लेकर निर्मला सीतारमण ने स्थिति साफ की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश के उस दावे को गलत बताया है जिसमें कहा गया था कि पेमेंट नियमों में बदलाव के बाद आम लोगों के लिए UPI का इस्तेमाल महंगा हो जाएगा। सीतारमण ने स्पष्ट किया कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) केवल व्यापारियों के लिए है, आम ग्राहकों के लिए नहीं। उन्होंने आगे कहा कि MDR को लेकर फिलहाल सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
UPI पेमेंट पर शुल्क को लेकर निर्मला सीतारमण ने स्थिति साफ की | ShortKT