UPI का नया रिकॉर्ड: जुलाई में डिजिटल पेमेंट ने छुई नई ऊंचाइयां
एनपीसीआई (NPCI) के आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई के महीने में यूपीआई के जरिए अब तक के सबसे ज्यादा ट्रांजेक्शन किए गए। सालाना आधार पर देखें तो ट्रांजेक्शन की संख्या 22% बढ़कर 23.66 अरब पहुंच गई है, वहीं कुल ट्रांजेक्शन वैल्यू 19% के उछाल के साथ ₹29.88 लाख करोड़ दर्ज की गई। गौरतलब है कि मई में यह आंकड़ा ₹29.90 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर था, जो जून में थोड़ा कम होकर ₹28.92 लाख करोड़ रह गया था।