TRAI की स्पैम लेबलिंग योजना पर Truecaller CEO ने जताई असहमति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) अब 140-सीरीज़ (प्रमोशनल) और 1600-सीरीज़ (सर्विस/ट्रांजैक्शनल) नंबरों पर 'स्पैम' या 'अक्सर ब्लॉक किए गए' जैसे लेबल लगाने पर रोक लगाने पर विचार कर रहा है। इस कदम का विरोध करते हुए Truecaller के CEO ऋषित झुनझुनवाला ने चेतावनी दी है कि इससे देश में स्पैम कॉल्स की समस्या और गंभीर हो जाएगी। उनके आंकड़ों के मुताबिक, उपयोगकर्ता रोजाना 140-सीरीज़ के लगभग 4 लाख और 1600-सीरीज़ के करीब 1.25 लाख कॉल्स को ब्लॉक करते हैं।