TISS दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत की जगह अब ये होंगे मुख्य अतिथि
टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज़ के दीक्षांत समारोह में अब CJI सूर्यकांत मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल नहीं होंगे। 22 अगस्त को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में टाटा मेमोरियल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। गौरतलब है कि यह समारोह पहले 2 अगस्त को तय किया गया था, लेकिन आयोजन से दो दिन पहले ही 'अनपेक्षित कारणों' का जिक्र करते हुए इसे टाल दिया गया था।