TCS ने Porsche की कंपनी MHP का ₹3573 करोड़ में किया अधिग्रहण
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Porsche की आईटी और बिजनेस कंसल्टिंग इकाई, MHP Management- und IT-Beratung GmbH को ₹3,573 करोड़ (€320 मिलियन) में खरीदने की घोषणा की है। पिछले 10 महीनों के भीतर TCS द्वारा किया गया यह तीसरा बड़ा अधिग्रहण है। इसके अलावा, TCS और Porsche ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल बदलाव और ऑटोमोटिव तकनीक के क्षेत्र में काम करने के लिए ₹13,959 करोड़ की पांच साल की रणनीतिक साझेदारी भी की है।