TCS ने पहली तिमाही में मिड और सीनियर स्टाफ का वैरिएबल पे घटाया, जूनियर्स को मिला पूरा बोनस

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने अप्रैल से जून (Q1) के दौरान अपने मिड और सीनियर स्तर के कर्मचारियों के वैरिएबल पे में कटौती की है। इसे घटाकर 60-70% कर दिया गया है, जबकि पिछली दो तिमाहियों में यह 80% के स्तर पर था। वहीं, जूनियर लेवल के कर्मचारियों को 100% वैरिएबल पे दिया गया है। कंपनी का बोनस भुगतान अटेंडेंस पर आधारित है, जिसके तहत 85% या उससे अधिक ऑफिस उपस्थिति होने पर ही कर्मचारियों को पूरा वैरिएबल पे मिलता है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
TCS ने पहली तिमाही में मिड और सीनियर स्टाफ का वैरिएबल पे घटाया, जूनियर्स को मिला पूरा बोनस | ShortKT