TCS ने जून तिमाही में 9,200 से ज्यादा लोगों को दी नौकरी, एक साल में सबसे बड़ी भर्ती
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (जून तिमाही) में कुल 9,279 नए कर्मचारियों को नियुक्त किया है। पिछले एक साल से भी अधिक समय में कंपनी द्वारा एक तिमाही में की गई यह सबसे बड़ी भर्ती है। यह कदम ऐसे दौर में उठाया गया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव के कारण वैश्विक स्तर पर छंटनी का सिलसिला जारी है और इस साल अब तक 1,19,000 से ज्यादा टेक कर्मचारी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं।