TCS के बाद HCLTech ने भी डेटा लीक के दावों को नकारा, कहा- सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित
HCLTech ने उन रिपोर्ट्स को गलत बताया है जिनमें हैकर्स द्वारा डेटा चोरी का दावा किया गया था। कंपनी का कहना है कि उनके सिस्टम में किसी भी तरह की घुसपैठ नहीं हुई है और न ही इससे किसी क्लाइंट को नुकसान पहुंचा है। शुरुआती छानबीन में पता चला है कि जो डेटा सामने आया है, वह बहुत पुराना और सीमित हो सकता है। इससे पहले TCS को भी इसी तरह की धमकी मिली थी, लेकिन कंपनी ने अपने सिस्टम के सुरक्षित होने की बात दोहराई थी।