T20I क्रिकेट में भारत को मिली अब तक की सबसे करारी शिकस्त
तीसरे T20I मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 125 रनों से मात देकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की T20I इतिहास में सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 76 रनों पर सिमट गई। यह T20I में भारत का दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर भी है।