SIP में 2 साल बाद भी रिटर्न नहीं मिला? 3 साल और इंतजार करने का असर देखें
अगर 2 साल की SIP के बाद भी आपका रिटर्न शून्य या नकारात्मक है, तो परेशान न हों। पुराने डेटा पर नजर डालें तो स्थिति पूरी तरह बदल जाती है। निफ्टी 500 TRI के पिछले 20 वर्षों के आंकड़ों में ऐसे 32 उदाहरण सामने आए हैं। इनमें जब निवेशकों ने 3 साल और निवेश जारी रखा, तो 5 साल पूरे होने तक एक भी SIP घाटे में नहीं रही। इतना ही नहीं, 53.1% मामलों में तो सालाना रिटर्न 15 से 20% के स्तर तक पहुंच गया।