SIP के जरिए ₹500 की बचत से पाएं ₹15 लाख का फंड, जानें पूरी गणित
निवेश की शुरुआत करने के लिए ₹500 प्रति माह की SIP एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ग्रो के कैलकुलेटर के अनुसार, यदि आप 30 वर्षों तक हर महीने ₹500 का निवेश करते हैं और आपको 12% का औसत सालाना रिटर्न मिलता है, तो आपका कुल निवेश ₹1,80,000 होगा। इस निवेश पर आपको लगभग ₹13,60,487 का ब्याज मिलेगा, जिससे कुल राशि बढ़कर ₹15,40,487 तक पहुंच सकती है।