SBI रिसर्च का बड़ा दावा- FCNR(B) डिपॉजिट्स ने सिर्फ 45 दिनों में पछाड़ा 2013 का रिकॉर्ड
एसबीआई रिसर्च के अनुसार, भारत में FCNR(B) डिपॉजिट्स ने केवल 45 दिनों में 2013 का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 17 जुलाई तक $17.4 बिलियन FCNR(B) समेत कुल $20.7 बिलियन का इनफ्लो दर्ज हुआ है। अनुमान है कि यह आंकड़ा आगे चलकर $65-70 बिलियन और कुल फॉरेक्स इनफ्लो $80-85 बिलियन तक पहुंच सकता है, जिससे बैलेंस ऑफ पेमेंट सरप्लस बढ़ेगा।