SBI रिसर्च का अनुमान: रेपो रेट में बदलाव के आसार नहीं, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7% रहने की उम्मीद
SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 3 से 5 अगस्त के बीच होने वाली RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में रेपो रेट को जस का तस रखा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाली दो तिमाहियों में खुदरा महंगाई दर 5% के स्तर से ऊपर बनी रह सकती है। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की GDP विकास दर 7% से अधिक रहने का अनुमान है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ब्याज दरों में कोई बदलाव न होने की संभावना है।