RBI को Gen Z की 'Buy Now, Pay Later' वाली लत से क्यों है परेशानी?
Gen Z के बीच पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड और 'Buy Now, Pay Later' जैसी सुविधाओं का चलन तेजी से बढ़ा है, जिससे अनसिक्योर्ड लोन का बोझ बढ़ रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है। आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 में इन लोन का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) बढ़कर 1.8% हो गया, जबकि मार्च 2025 में यह आंकड़ा 1.2% था। इन लोन का इस्तेमाल मुख्य रूप से यात्रा, कॉन्सर्ट और लाइफस्टाइल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है।