RBI की सख्त कार्रवाई: मुथूट फाइनेंस समेत 6 कंपनियों पर लगा जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का पालन न करने पर 6 वित्तीय कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया है। इनमें अवेल फाइनेंशियल सर्विसेज पर ₹6.20 लाख, मुथूट फाइनेंस पर ₹5.80 लाख, सत्या-माइक्रोकैपिटल और पैन एमामी कॉस्मेड पर ₹3.10-3.10 लाख, तथा धनी लोन्स ऐंड सर्विसेज और मुथूट व्हीकल ऐंड एसेट फाइनेंस पर ₹2.70-2.70 लाख का जुर्माना शामिल है। RBI ने यह कदम संदिग्ध लेनदेन की पहचान, जोखिम समीक्षा, NPA से जुड़े मानकों और कर्ज सीमा के नियमों का उल्लंघन पाए जाने के बाद उठाया है।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
RBI की सख्त कार्रवाई: मुथूट फाइनेंस समेत 6 कंपनियों पर लगा जुर्माना | ShortKT