PoK में सेना के अत्याचारों पर घिरे पाकिस्तान ने विदेशी मीडिया पर कसी नकेल
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों पर सेना द्वारा की गई हिंसा की खबरों के बाद पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। अब विदेशी मीडिया के लिए काम करने वाले पत्रकारों को इस्लामाबाद, लाहौर और कराची से बाहर कहीं भी जाकर रिपोर्टिंग करने के लिए पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी होगा।