PoK में प्रदर्शनकारियों पर हमले को लेकर एमनेस्टी ने पाकिस्तान को घेरा
एमनेस्टी इंटरनैशनल ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई कार्रवाई की निंदा की है। संस्था का कहना है कि पाकिस्तान में गैर-कानूनी हिंसा का पुराना इतिहास रहा है। एमनेस्टी ने इस घटना की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। इसके अलावा, उन्होंने पाकिस्तानी प्रशासन से PoK में बंद पड़ी संचार सेवाओं को तुरंत बहाल करने की अपील भी की है।