PoK में पाकिस्तानी सेना का क्रूर चेहरा: निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 34 की मौत
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से पाकिस्तानी सेना की बर्बरता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें सैनिक निहत्थे नागरिकों पर गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल अन्य फुटेज में सड़कों पर खून के धब्बे और क्षतिग्रस्त गाड़ियां बिखरी हुई दिखाई दे रही हैं।