PoK पाकिस्तान का प्रांत नहीं बनेगा, हर एक बच्चा कुर्बानी देने को तैयार: प्रदर्शनकारी
पीओके में पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार जावेद इकबाल ने कहा कि जिसे तुम आज़ाद कश्मीर कहते हो, वहां की असलियत यह है कि जब लोग आटा मांगते हैं तो उन्हें गोलियां मिलती हैं, बिजली और पानी मांगने पर भी गोलियां ही दी जाती हैं। उन्होंने साफ किया कि यहां का हर एक बच्चा मर मिटने को तैयार है, लेकिन पीओके को पाकिस्तान का सूबा हरगिज नहीं बनने दिया जाएगा।