PNB का ग्राहकों को निर्देश: 13 सितंबर तक पूरा करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा खाता

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने खाताधारकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। बैंक उन सभी खातों को 13 सितंबर तक बंद कर देगा, जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस शून्य है। बैंक ने यह फैसला खातों के गलत इस्तेमाल और धोखाधड़ी को रोकने के लिए लिया है। यदि आप अपना खाता चालू रखना चाहते हैं, तो आपको 13 सितंबर से पहले अपनी बैंक शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
PNB का ग्राहकों को निर्देश: 13 सितंबर तक पूरा करें यह काम, वरना बंद हो जाएगा खाता | ShortKT