PM मोदी मेरी बेटी को गोद ले लें: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां की अपील
नोएडा की जिस लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगी थी, अब उसकी मां ने पीएम मोदी से उसे गोद लेने का आग्रह किया है। मां का कहना है कि उनकी बेटी के पिता का निधन हो चुका है और उसे उसके हक मिलने चाहिए। महिला ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा माफ किए जाने के बाद उनकी बेटी को एक नई जिंदगी मिली है।