प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। अधिकारियों के अनुसार, इस दौरान ईरानी राष्ट्रपति ने उन्हें पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों की जानकारी दी। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए सीज़फायर का स्वागत भी किया।