PhonePe इंश्योरेंस के सीईओ विशाल गुप्ता ने पद छोड़ा, नया स्टार्टअप करेंगे शुरू
PhonePe की सब्सिडियरी कंपनी PhonePe इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के सीईओ विशाल गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह अब खुद का एक नया स्टार्टअप शुरू करने जा रहे हैं। विशाल गुप्ता के जाने के बाद, PhonePe ने अपने इंश्योरेंस बिजनेस को कंज्यूमर पेमेंट्स डिवीजन के साथ मिला दिया है। गुप्ता पिछले करीब तीन सालों से इस बीमा कारोबार की कमान संभाल रहे थे।