PF निकासी अब और आसान: UPI और ATM से निकालें पैसे, जानें 5 बड़े बदलाव
EPFO 3.0 के जरिए अब मेंबर्स को लंबी कागजी प्रक्रिया से मुक्ति मिलेगी और वे अपने पीएफ बैलेंस का 50 से 75 फीसदी हिस्सा सीधे एटीएम या यूपीआई के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। ऑटो-सेटलमेंट की सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। अब पात्र निकासी राशि स्क्रीन पर पहले ही दिख जाएगी, जिससे क्लेम रिजेक्ट होने की संभावना कम हो जाएगी। इसके अलावा, ग्राहकों को ऑनलाइन स्पष्टीकरण देने की सुविधा भी दी गई है।