Oppo, OnePlus और Realme के स्मार्टफोन अब भारत में बनेंगे, पहले साल 80 लाख यूनिट्स का लक्ष्य
भारतीय कंपनी अंबर एंटरप्राइज़ेज़ इंडिया अब Oppo, OnePlus और Realme जैसे चीनी स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए फोन तैयार करेगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही से ट्रायल रन और वित्त वर्ष 2028 से बड़े स्तर पर कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने की तैयारी की है। योजना के मुताबिक, पहले साल में 80 लाख स्मार्टफोन बनाए जाएंगे, जबकि दूसरे साल में उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 1.5 से 1.6 करोड़ यूनिट्स तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।