OpenAI के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मामला, ANI की खबरों के इस्तेमाल का आरोप
न्यूज़ एजेंसी ANI ने OpenAI पर आरोप लगाया है कि उसने ChatGPT जैसे अपने AI मॉडल्स को तैयार करने के लिए बिना इजाजत उनकी कॉपीराइट सामग्री का उपयोग किया है। ANI ने नवंबर 2024 में OpenAI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए ₹2 करोड़ का हर्जाना मांगा है और साथ ही उनके कंटेंट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने की अपील की है। इस मामले में अब दिल्ली हाईकोर्ट 14 सितंबर को सुनवाई करेगा।