OpenAI और Anthropic भविष्य की ईस्ट इंडिया कंपनी साबित हो सकती हैं: पूर्व CDS अनिल चौहान
पूर्व CDS अनिल चौहान ने डिजिटल उपनिवेशवाद पर चिंता जताते हुए कहा है कि OpenAI और Anthropic जैसी अमेरिकी कंपनियां भविष्य की ईस्ट इंडिया कंपनी का रूप ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि अब वैश्विक नियंत्रण की जंग केवल भौगोलिक सीमाओं तक ही सीमित नहीं है। अब डेटा, संसाधनों और मानवीय सोच पर अपना प्रभाव जमाना ही अगला बड़ा लक्ष्य बन गया है।