ONGC चेयरमैन पद के लिए आयु सीमा में बदलाव, जानिए अब क्या है नया नियम
केंद्र सरकार ने देश की प्रमुख तेल और गैस कंपनी ONGC के नए चेयरमैन को चुनने के लिए पात्रता नियमों में बदलाव किया है। अब आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाकर 59 साल कर दिया गया है। चयनित उम्मीदवार को 3 साल का कार्यकाल मिलेगा, जिसे आगे 2 साल तक बढ़ाया जा सकेगा। गौरतलब है कि चेयरमैन का पद 7 दिसंबर से रिक्त होने वाला है।