NSE IPO का आकार हो सकता है कम, जानें कब तक दस्तक देगा यह बड़ा आईपीओ
द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, NSE ने अपने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष संशोधित ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस पेश किया है। इसके तहत, आईपीओ का कुल आकार ₹30,000 करोड़ से कम होकर लगभग ₹22,500 से ₹23,500 करोड़ के बीच रह सकता है। ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाने वाले शेयरों की संख्या को भी घटाकर 12.64 करोड़ कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आईपीओ सितंबर के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।