NEET-UG पेपर लीक: CBI की चार्जशीट में NTA के विशेषज्ञों पर गंभीर आरोप
'दि प्रिंट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में खुलासा किया है कि NEET-UG 2024 का पेपर किसी प्रिंटिंग प्रेस से लीक नहीं हुआ था। जांच एजेंसी का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स ने ही पेपर को बाहर लीक किया। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रश्नपत्र के अनुवाद, बैक-ट्रांसलेशन और प्रूफरीडिंग के गुप्त काम के दौरान इन विशेषज्ञों ने अपने पद का गलत फायदा उठाया।