NALSAR के निमंत्रण को मैंने कभी स्वीकार नहीं किया: जस्टिस सूर्यकांत

NALSAR के दीक्षांत समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को मुख्य अतिथि बनाए जाने को लेकर हो रहे विरोध के बीच उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने यह निमंत्रण कभी स्वीकार ही नहीं किया था। 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि उनके वहां जाने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। गौरतलब है कि छात्रों ने समारोह में बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के अध्यक्ष मनन मिश्रा को आमंत्रित किए जाने पर भी अपना विरोध दर्ज कराया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
NALSAR के निमंत्रण को मैंने कभी स्वीकार नहीं किया: जस्टिस सूर्यकांत | ShortKT