MP सरकार RGPV का नाम बदलकर उसे तीन हिस्सों में विभाजित करेगी, कांग्रेस ने किया विरोध
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की इकलौती तकनीकी यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) का नाम बदलने और इसे तीन अलग-अलग भागों में विभाजित करने का निर्णय लिया है। इस पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत भोपाल, उज्जैन और जबलपुर में तीन नई तकनीकी यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे 'ओछी मानसिकता' करार दिया है। उन्होंने कहा कि केवल नाम बदलने से इतिहास को नहीं बदला जा सकता।