MP: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद मंत्री लखन पटेल का विभाग बदला, CM ने अपने पास रखा प्रभार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का कार्यभार वापस ले लिया है। अब इस विभाग की कमान खुद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में ले ली है। लखन पटेल को अब आनंद विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के बाद यह बदलाव किया गया है, हालांकि सरकार की ओर से इस फैसले के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है।