MMA में इतिहास रचने वाले ओवैस याकूब कौन हैं? वर्ल्ड चैंपियन को दी मात
भारतीय MMA फाइटर ओवैस याकूब ने ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन 107 में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन डेलियन जॉर्जीव को शिकस्त देकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ओवैस का जन्म 1998 में जम्मू-कश्मीर के मुर्रान में हुआ था। उन्होंने साल 2015 में पुलवामा में लायंस डेन मार्शल आर्ट्स अकादमी की शुरुआत की थी। इसके बाद, 2023 में उन्होंने MFN11 के जरिए अपने प्रोफेशनल करियर का आगाज किया।