LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव

सरकार ने ग्रामीण इलाकों के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर बुक करने की समय सीमा 45 दिन से कम करके 25 दिन कर दी है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने जानकारी दी कि अब शहर और गांव, दोनों ही जगहों पर ग्राहक 25 दिन के भीतर ही अगली गैस रिफिल बुक कर सकेंगे। गौरतलब है कि मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के कारण इस बुकिंग अवधि को पहले बढ़ाया गया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
LPG रिफिल बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव | ShortKT