LIC में निवेश का सुनहरा अवसर: सरकार 6.5% हिस्सेदारी बेच रही है, 10% सस्ता मिलेगा शेयर
सरकार ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए एलआईसी में अपनी 6.5% तक की हिस्सेदारी कम करने जा रही है। इसके लिए प्रति शेयर ₹382 का फ्लोर प्राइस निर्धारित किया गया है, जो सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 10% से ज्यादा सस्ता है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट ऐंड पब्लिक असेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी ने जानकारी दी है कि यह OFS नॉन-रिटेल निवेशकों के लिए मंगलवार को और रिटेल निवेशकों के लिए बुधवार को शुरू होगा।