LIC का ₹59,725 करोड़ का बोनस, बाजार में दबदबा कायम
सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने ग्राहकों को ₹59,725 करोड़ का बोनस देने की घोषणा की है। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 6% ज्यादा है। कंपनी के अनुसार, पहले साल के प्रीमियम के हिसाब से उसका मार्केट शेयर 56.66% है, जबकि सबसे अधिक पॉलिसी बेचने के मामले में 65.16% हिस्सेदारी के साथ वह बाजार में सबसे आगे बनी हुई है।