LG स्मार्ट टीवी में प्राइवेसी का रिस्क, स्क्रीन ऑफ होने पर भी एक्टिव रह सकता है माइक
शोधकर्ताओं का कहना है कि LG के कुछ स्मार्ट टीवी आपके वाई-फाई से जुड़े अन्य गैजेट्स का पता लगाने में सक्षम हैं। एक सिक्योरिटी खामी के कारण, टीवी की स्क्रीन बंद होने या स्टैंडबाय मोड में रहने पर भी इसका माइक्रोफोन आवाज रिकॉर्ड कर सकता है। सुरक्षा के लिहाज से यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे ACR, वॉयस रिकग्निशन और पर्सनलाइज्ड विज्ञापन जैसे फीचर्स को डिसेबल कर दें।