LG का मुनाफा 27% उछला, फ्रिज-TV और AC की बिक्री से कमाए ₹653 करोड़
जून तिमाही में LG Electronics India का शुद्ध लाभ 27.2% की बढ़ोतरी के साथ ₹652.86 करोड़ हो गया है। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व भी 15.5% बढ़कर ₹7,233.35 करोड़ दर्ज किया गया। गर्मियों के सीजन में एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और प्रीमियम घरेलू उपकरणों के अलावा टीवी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स की जबरदस्त मांग के चलते कंपनी की बिक्री और मुनाफे में यह बड़ी वृद्धि देखने को मिली है।