KBC में बोले 3 फीट के डॉक्टर गणेश, सर्कस वाले मुझे ₹5 लाख में खरीदना चाहते थे

3 फीट की ऊंचाई और 20 किलो वजन वाले डॉक्टर गणेश बरैया ने 'कौन बनेगा करोड़पति' के 18वें सीजन में अमिताभ बच्चन के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वे छोटे थे, तो सर्कस के लोग उन्हें खरीदने के लिए उनके घर आए थे। गणेश के मुताबिक, सर्कस वालों ने उनके पिता को ₹5 लाख का ऑफर दिया था, जिसे उनके पिता ने ठुकरा दिया और कहा कि वे गणेश को पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाएंगे। बता दें कि गणेश बरैया ने सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जीतने के बाद मेडिकल ऑफिसर के पद पर अपनी नियुक्ति हासिल की थी।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
KBC में बोले 3 फीट के डॉक्टर गणेश, सर्कस वाले मुझे ₹5 लाख में खरीदना चाहते थे | ShortKT