JPSC परीक्षा घोटाले में मास्टरमाइंड अभय तिवारी के भाई और पत्नी CID की गिरफ्त में
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही CID ने मुख्य आरोपी अभय तिवारी के भाई अक्षय तिवारी और पत्नी सुष्मिता तिवारी को हिरासत में ले लिया है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने पैसे देकर सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल की थी। CID के मुताबिक, पूछताछ के दौरान अभय तिवारी ने पेपर लीक करने, रिमोट एक्सेस का इस्तेमाल करने और OMR शीट के साथ छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की है।