JPSC का मतलब नहीं बता सके झारखंड के मंत्री, वीडियो हुआ वायरल

झारखंड में पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में मंत्री JPSC की फुल फॉर्म बताने में नाकाम रहे। वे काफी उलझन में नजर आए और उन्होंने दो बार 'झारखंड सिविल सर्विस' कहा। इसके बाद उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि पहले बीजेपी से इस बारे में पूछें, अगर वे बता देंगे तो फिर मैं भी बता दूंगा।

by shortkt.com
1 घंटे पहले
JPSC का मतलब नहीं बता सके झारखंड के मंत्री, वीडियो हुआ वायरल | ShortKT