ITR रिफंड कम आने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण? यहां समझें
आमतौर पर ITR दाखिल करने के 4 से 5 सप्ताह के भीतर टैक्स रिफंड जारी कर दिया जाता है। लेकिन, कई बार रिफंड की राशि उम्मीद से कम हो सकती है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं, जैसे TDS या TCS में कोई विसंगति, बैंक ब्याज या कैपिटल गेन जैसी आय का उल्लेख न करना, टैक्स छूट का गलत दावा करना, गणना में चूक होना, धारा 234A, 234B या 234C के तहत लगने वाला ब्याज, या फिर टैक्स भुगतान की जानकारी में कोई गलती।