ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, चेयरमैन के दफ्तर को भेजा गया ईमेल

बेंगलुरु में मौजूद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हेडक्वार्टर को गुरुवार को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल ISRO चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन के कार्यालय को भेजा गया था।

by shortkt.com
4 घंटे पहले
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, चेयरमैन के दफ्तर को भेजा गया ईमेल | ShortKT