ISRO का निजीकरण नहीं होगा, एजेंसी ने स्पष्ट किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने निजीकरण और अपनी घटती भूमिका से जुड़ी चर्चाओं पर सफाई दी है। एजेंसी ने साफ किया है कि न तो ISRO का निजीकरण किया जाएगा और न ही इसका महत्व कम होगा। इसरो के मुताबिक, अंतरिक्ष सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को शामिल करने का मकसद इसरो के काम को सीमित करना बिल्कुल नहीं है। इसके बजाय, अब ISRO अपना पूरा ध्यान नई और आधुनिक तकनीकों को विकसित करने पर लगाएगा।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
ISRO का निजीकरण नहीं होगा, एजेंसी ने स्पष्ट किया | ShortKT