ISKCON से गजपति महाराज की गुहार, परंपरा के मुताबिक ही मनाएं रथ यात्रा
पुरी के गजपति महाराज दिब्यसिंह देब ने ISKCON से आग्रह किया है कि वे रथ यात्रा का आयोजन शास्त्रों और पुरानी परंपराओं के अनुसार तय तारीख पर ही करें। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि निर्धारित तिथियों से अलग दिन रथ यात्रा निकालने से भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचती है। वहीं, ISKCON का कहना है कि उन्होंने प्रशासनिक मजबूरियों और स्थानीय हालातों को देखते हुए तारीखों में फेरबदल किया है।