IPL की कुल वैल्यू ₹1.97 लाख करोड़ के पार, RCB बनी लीग की सबसे महंगी टीम
हुलिहान लोकी की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 में IPL का कुल एंटरप्राइज़ वैल्युएशन 11.4% की बढ़ोतरी के साथ $20.6-बिलियन यानी करीब ₹1.97 लाख करोड़ हो गया है। इस लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने बाजी मारते हुए $312-मिलियन (लगभग ₹2,988 करोड़) की ब्रैंड-वैल्यू के साथ पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, $264-मिलियन की वैल्यू के साथ मुंबई इंडियंस दूसरे और $245-मिलियन की वैल्यू के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे नंबर पर है।