IIT-IIM की डिग्री नहीं, फिर भी गांव के इस युवा को Nvidia में मिला 2.6 करोड़ का पैकेज
कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले पृथ्वीराज ने साबित कर दिया है कि कामयाबी के लिए IIT या IIM की डिग्री अनिवार्य नहीं है। उन्होंने Nvidia जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी हासिल की है। पीईएस यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद पृथ्वीराज ने नई तकनीकों को सीखा, कई इंटर्नशिप कीं और अपने पर्सनल प्रोजेक्ट्स पर कड़ी मेहनत जारी रखी। अपनी काबिलियत और लगन के चलते उन्हें Nvidia में मौका मिला, जहां उन्हें सालाना ₹2.6 करोड़ का पैकेज मिल रहा है।